शाहजहांपुर - बरेली -मुरादाबाद मंडल खंड स्नातक चुनाव में वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने शाहजहांपुर में पहला वोट डाला।
वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना स्नातक ग्रेजुएट है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता ने मन बना लिया है कि एमएलसी स्नातक की सभी सीटों पर बीजेपी की जीत होगी उन्होंने कहा उत्तर प्रदेश तेजी से बदल रहा है। उत्तर प्रदेश में इन्वेस्ट को लेकर लगातार निवेश के प्रस्ताव मिल रहे हैं।
उन्होंने यह भी कहा कि उत्तर प्रदेश के लखनऊ वाराणसी आगरा और नोएडा में जी-20 की चार बैठकें होंगी। उन्होंने कहा कि यह बैठकें यूपी के लिए बेहद महत्वपूर्ण होगी कानून व्यवस्था को लेकर उन्होंने कहा कि लोगों को सूबे की बीजेपी सरकार पर भरोसा क्योंकि यूपी में गुड गवर्नेंस है। उन्होंने अखिलेश यादव और स्वामी प्रसाद मौर्य पर भी निशाना साधा।
रिपोर्ट - अजीत मिश्रा शाहजहांपुर

إرسال تعليق