खबर जनपद बरेली से महाविद्यालय में आयोजित युवा महोत्सव मे विजई छात्र छात्राओं को किया गया सम्मानित
बरेली - आपको बताते चलें कि फरीदपुर के राजकीय महाविद्यालय में आयोजित तीन दिवसीय युवा महोत्सव के तीसरे दिन महाविद्यालय में रंगोली,भजन, फिल्मी गीत,हास्य व्यंग, प्रतियोगिता कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ इकबाल हबीब की अध्यक्षता में किया गया फिल्मी गीत प्रतियोगिता में महाविद्यालय के छात्र मोहम्मद रिजवान को प्रथम स्थान कोमल मौर्य को द्वितीय स्थान अरु गुप्ता को तृतीय स्थान मिला। हास्य व्यंग प्रतियोगिता में छात्र पंकज कुमार प्रथम दर्शिका शर्मा द्वितीय सृष्टि सिंह को तीसरा स्थान मिला। रंगोली प्रतियोगिता में छात्रा सान्या प्रथम रानी देवी द्वितीय दीपिका गौड़ को तृतीय स्थान मिला। भजन प्रतियोगिता में छात्र मोहम्मद रिजवान प्रथम अरु गुप्ता द्वितीय स्नेहा गौड को तृतीय स्थान मिला। सभी विजयी छात्र-छात्राओं को महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ इकबाल हबीब ने प्रशस्ति पत्र व शील्ड देकर सम्मानित किया। महाविद्यालय के डॉ पूनम सक्सेना, डॉ अमित कुमार सिंह, डॉक्टर रतनलाल, डॉक्टर वेदप्रकाश, डॉक्टर अब्दुल कादिर ,डॉक्टर नीरज पाराशरी, डॉक्टर दिलीप चौरसिया एवं डॉक्टर शुभम ने प्रतियोगिताओं के निर्णायक के रूप में अपना योगदान दिया। आयोजित प्रतियोगिता कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महाविद्यालय के छात्र छात्राएं उपस्थित रहे कार्यक्रम का संचालन महाविद्यालय के डॉ रविंद्र सिंह ने किया।
बरेली से ब्यूरो चीफ आचार्य संजीव कुमार मिश्रा की रिपोर्ट

إرسال تعليق