कमिश्नर ने कहा आज बेटियां छू रही है आसमान, लड़कों को हर क्षेत्र में किया पीछे


खबर जनपद बरेली से कमिश्नर ने कहा आज बेटियां छू रही है आसमान,लड़कों को हर क्षेत्र में किया पीछे

 बरेली मंडल में 103 बेटियों के जन्म पर कन्या जन्मोत्सव के रूप में मनाया गया। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत बेटियों के जन्म पर किया जिला महिला चिकित्सालय में उत्सव कमिश्नर बरेली संयुक्ता समद्दार ने कहा कि आज बेटियां पीछे नहीं है हर क्षेत्र में बेटी बेटों को पीछे छोड़ रही है।  इस कार्यक्रम के दौरान कमिश्नर ने ने कहा परिवार में बेटी हो या बेटा पढ़ाई में किसी भी प्रकार का कोई भेदभाव ना करें।

कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की ओर से सभी नवजात बालिकाओं को कमिश्नर ने बेबी किट एवं बेबी सूट कपड़े कन्याओं के माता-पिता को कैलेंडर उपहार में दिए और माता-पिता को कन्या गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया सभी का मुंह मीठा करा कर उन्हें बधाइयां दी गई। सोमवार को बरेली में 40 शाहजहांपुर में 32 पीलीभीत में 21 एवं बदायूं में 10 नवजात बेटियों का जन्मोत्सव मनाया गया कन्या जन्मोत्सव के मौके पर कमिश्नर संयुक्ता समद्दार ने कहां बेटियां दुर्गा,सरस्वती, लक्ष्मी का स्वरूप है समाज में इन्हें समानता का अधिकार दिया जाना चाहिए इससे वह अपनी सहभागिता सुनिश्चित कर सकें उन्होंने सभी नवजात बच्चियों और उनकी माताओं को शुभ आशीष देते हुए कहा कि हम सभी को कन्या के जन्म पर उत्सव मनाना चाहिए कन्याएं सक्षम होकर घर समाज में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकती हैं।

हम सभी को सर्वप्रथम चाहिए कि बेटियां समाज की धरोहर है वह पढ़ लिखकर माता-पिता का नाम रोशन करें शासन द्वारा बालिकाओं के कल्याण के लिए मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, जननी सुरक्षा योजना,छात्रवृत्ति योजना समेत कई कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं इस मौके पर कमिश्नर संयुक्ता समद्दार, महिला उप निर्देशक महिला कल्याण नीता अहिरवार मुख्य चिकित्सा अधीक्षक जिला महिला अस्पताल डॉ अल्का शर्मा महिला अफसर है बेटियों के जन्म को उत्सव के रूप में मनाए उन्हें पढ़ा लिखा कर समानता का अधिकार दें महिला अधिकारियों की तरफ से आपकी बेटियां भी समाज में आपका नाम रोशन करेंगी। महिलाएं जमीन से लेकर अंतरिक्ष तक कीर्तिमान स्थापित कर रही हैं समाज के विभिन्न क्षेत्रों से लेकर सैन्य क्षेत्र में भी महिलाएं पुरुषों के साथ कदम से कदम मिलाकर चल रही हैं।

मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के तहत छह श्रेणियों में बेटियों के जन्म दिवस पर उपहार दिए जाते हैं बच्ची के जन्म होने पर 2000, बच्ची के 1 वर्ष पूर्ण होने पर टीकाकरण पर 1000, कक्षा प्रथम में बालिका के प्रवेश के दौरान 2000,कक्षा 6 में प्रवेश के समय 2000,कक्षा 9 में प्रवेश के समय 3000,बालिकाओं ने कक्षा 12वीं पास कर स्नातक तथा 2 वर्ष से अधिक अवधि के डिप्लोमा कोर्स में प्रवेश लेने पर 5000 दिए जाते हैं।


 इस योजना के तहत बेटी और उसके परिवार को 15000 की धनराशि मुहैया कराई जाती है इस मौके पर कमिश्नर संयुक्ता समद्दार,महिला उप निदेशक महिला कल्याण,जिला प्रोबेशन अधिकारी नीता अहिरवार, महिला चिकित्सालय की मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ अलका शर्मा,डॉ सीडीओ जग प्रवेश एवं अस्पताल की टीम मौके पर मौजूद रहीं।

 बरेली से ब्यूरो चीफ आचार्य संजीव कुमार मिश्रा की रिपोर्ट

Post a Comment

أحدث أقدم