खबर जनपद बरेली से साइबर क्राइम को लेकर छात्र छात्राओं को किया प्रेरित,गांव बस्ती के लोगों को किया जागरूक,स्वच्छता का चलाया अभियान
आपको बताते चलें बरेली के कस्बा फरीदपुर में राजकीय महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना का आज प्रथम दिवसीय शिविर आयोजित कर नई बस्ती ,बकैनिया में शिविर लगाकर कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्राचार्य डॉ इकबाल हबीब के नेतृत्व में किया गया।
कार्यक्रम अधिकारी डॉ वेद प्रकाश के संयोजकत्व में प्रथम एक दिवसीय शिविर के अंतर्गत सरस्वती वंदना,स्वागत गीत एवं एनएसएस गीत के साथ प्रारंभ हुआ तत्पश्चात स्वयंसेवकों स्वयं सेविकाओं ने नई बस्ती ग्राम स्कैनिया में पर्यावरण संरक्षण थीम पर नारो एवं गीतों के साथ रैली निकाली इस अवसर पर ग्राम वासियों से सीधा संवाद कर वृक्ष लगाए एवं हरियाली बढ़ाने के विषय में प्रेरित भी किया इसके साथ ही छात्र-छात्राओं ने गांव में स्वच्छता अभियान चलाकर साफ-सफाई का भी संदेश दिया।
महाविद्यालय प्रांगण में साइबर जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किया प्राचार्य डॉ इकबाल हबीब के नेतृत्व में आयोजित किया गया मुख्य वक्ता डॉ अब्दुल कादिर ने साइबर सुरक्षा पर प्रेरणादायक एवं प्रभावशाली व्याख्यान दिया डॉक्टर शुभम ने साइबर अपराधों से सुरक्षा हेतु कई उपाय बताएं प्रभारी डॉ दिलीप कुमार चौरसिया ने इस अभियान के महत्व एवं उपयोगिता पर प्रकाश डाला सभा का संचालन समारोहक डॉक्टर रविंद्र सिंह यादव ने किया इस अवसर पर सभी अध्यापकों एवं कर्मचारियों ने मनोयोग से सहयोग प्रदान किया।
बरेली से ब्यूरो चीफ आचार्य संजीव कुमार मिश्रा की रिपोर्ट

إرسال تعليق