खबर जनपद बरेली से दुपट्टे के सहारे लटका मिला इंजीनियर की पत्नी का शव, 8 माह पहले हुई थी शादी, लद्दाख में तैनात है पति
आपको बताते चलें बरेली के कस्बा फरीदपुर के मोहल्ला परा में नवविवाहिता का शव फंदे से लटका मिला। उसका इंजीनियर पति टाटा मोटर्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में लद्दाख में तैनात है। दंपति की आठ माह पूर्व ही शादी हुई थी।परिजनों ने ससुरालियों के खिलाफ तहरीर सौंपकर दहेज उत्पीड़न में मुकदमा दर्ज करने की मांग की है।
आपको बता दें कि पूरा मामला क्या है मोहल्ला परा निवासी योगेश पांडे उर्फ मुन्न के छोटे बेटे रोहित पांडे की शादी थाना किला छावनी निवासी वेद प्रकाश मिश्रा की बेटी पूजा मिश्रा से 20 जून 2022 को हिंदू रीति रिवाज से संपन्न हुई थी। मंगलवार 7 फरवरी को पूजा का शव दीवार में लगे हुए कुंडे के सहारे दुपट्टे पर लटका मिला। परिजनों के अनुसार कमरा अंदर से बंद था। सुबह देर तक कमरा न खुलने पर ससुर योगेश पांडे ने डायल 112 पुलिस को सूचना दी।
साथ ही पूजा के मायके में परिजनों को कमरे का दरवाजा न खुलने की सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने खिड़की से झांककर देखा तो पूजा दीवार के सहारे लटकी हुई थी। स्थानीय पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंचे क्षेत्राधिकारी गौरव कुमार सिंह प्रभारी निरीक्षक दयाशंकर पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और दरवाजे को खोलकर महिला के शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर परिजनों से भी बात की।
पढ़ाई में अव्व्ल थी पूजा -पांच भाई-बहनों में तीसरे नंबर की पूजा होम साइंस से एमए कर चुकी थी। पढ़ने में भी हमेशा अव्वल रही। भाई अंकित मिश्रा ने बताया कि पूजा भाई-बहनों में तीसरे नंबर की थी और पूजा के मायके में बड़े भाई विनीत की शादी की तैयारी करनी थी क्योंकि 22 फरवरी 2023 को मृतक पूजा के भाई विनीत की शादी होना थी। इधर पूजा की ससुराल में चचेरी ननद की भी शादी थी जोकि 16 फरवरी 2023 को होना सुनिश्चित हुआ था दोनों तरफ शादियों की तैयारियां चल रही थी जहां खुशियां मातम में बदल गई है।
एक माह पूर्व आया था पति, कुछ दिन में छुट्टी पर आने वाला था पति
पति रोहित पांडे वर्तमान में लद्दाख में टाटा मोटर्स कंपनी में इलेक्ट्रिकल इंजीनियर है और चचेरी बहन की शादी में कुछ ही दिनों में आने वाला था। रोहित पांडे के बड़े भाई अमित पांडे यहीं घर पर ही रहते हैं। पूजा मिश्रा के पिता वेद प्रकाश मिश्रा ने रोहित पांडे, सास प्रभा पांडे, ससुर योगेश पांडे, जेठ अमित पांडे, दुर्गा पांडे, पूजा पांडे पुत्री अमित पांडे सहित नौ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।ससुर एवं जेठ पुलिस गिरफ्तार में है। प्रभारी निरीक्षक दयाशंकर ने बताया कि पुलिस पुरे मामले की जांच कर रही है शव को पोस्टमार्टम हेतु बरेली भेज दिया गया है हत्या है या आत्महत्या यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पता चलेगा।
बरेली से ब्यूरो चीफ आचार्य संजीव कुमार मिश्रा की रिपोर्ट

إرسال تعليق