खबर जनपद बरेली से सर्राफ व्यापारी चंदन वर्मा को भेजा जेल,संपत्ति बेचकर हुआ था फरार,दिल्ली में बेच रहा था टमाटर
आपको बताते चलें कि बरेली के कस्बा फरीदपुर में सर्राफा बाजार के गिरवी गांठे का व्यापार करने वाले सूदखोर व्यापारी द्वारा 50 से अधिक महिलाओं का गिरवी रखा जेवर रुपए देने के बाद भी वापस नहीं किया और दुकान भी बेचकर फरार हो गया जिसे लेकर गांव की दर्जनों महिलाओं ने थाने पहुंचकर घेराव कर जमकर हंगामा किया था इस दौरान पुलिस से तीखी नोक झोंक भी हुई धरना प्रदर्शन की धमकी पर पुलिस ने आनन-फानन में पीड़ित महिलाओं की तहरीर पर व्यापारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पल्ला झाड़ लिया था। लेकिन महिलाओं ने थाना नहीं छोड़ा आक्रोशित महिलाओं को देखकर पुलिस ने बिलसंडा से आरोपी के साले को उठाया साले की पहल पर पुलिस ने आरोपी व्यापारी चन्दन वर्मा को भी दिल्ली से दबोच लिया जोकि टमाटर का कारोबार कर रहा था जिसे मंगलवार को जेल भेजा गया।
बता दे लगभग 4 माह पूर्व रेलवे फाटक पढ़ेंरा रोड स्थित गांव सिसैया मगनपुर निवासी दर्जनों महिलाओं के साथ पुरुषों ने सर्राफा बाजार के सूदखोर सर्राफा व्यापारी चंदन वर्मा पुत्र राजेश वर्मा उर्फ लल्ला वर्मा निवासी मोहल्ला साहूकारा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था जो महिलाओं के दुकान पर पड़े गिरवी गांठ के गहने हजम करने की फिराक में अपनी दुकान बेचकर फरार हो गया था। विगत सप्ताह इन्हीं महिलाओं ने थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ तहरीर देकर आरोप लगाया है कि उनके पार्टनर साहूकारा निवासी के साथ गिरबी गांठे का काम करते थे चंदन वर्मा ने अपनी दुकान पार्टनर व्यापारी के हाथ 45 लाख रुपए में बेच दी थी जिसमें व्यापारी ने चंदन वर्मा को₹3810000 दे दिए थे।
बाकी रुपए की बेईमानी कर ली जिसे लेकर चंदन वर्मा काफी परेशान था उधर महिलाएं भी लगातार चंदन वर्मा पर अपनी गिरवी रखी गांठे वापस मांग रही थी और इसकी शिकायत भी महिलाओं ने पूर्व में थाना पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर की थी लेकिन पुलिस ने कार्यवाही नहीं की लेकिन सूदखोर अपने पार्टनर के खिलाफ तहरीर देने थाने गया था मौके पर ही मिल गया आरोपी को देखकर महिलाओं का पारा सातवें आसमान चड़ गया और उन्होंने सूदखोर के खिलाफ कार्यवाही की मांग करते हुए थाने का घेराव किया इस दौरान पुलिस से महिलाओं की तीखी नोकझोंक हुई महिलाओं का आरोप था कि सूदखोर ब्याज और जमा की रकम लेने के बावजूद भी उनके गिरवी पड़े जेवरात वापस नहीं कर रहा है और ना ही रकम वापस कर रहा है जो बेईमानी की फिराक में है।
इसी कारण दुकान बेचकर नगर से फरार हो गया था हंगामे के दौरान थाने का माहौल गर्म हो गया और अफरा-तफरी मच गई सूदखोर की पैरवी करने पहुंचे व्यापारियों से भी महिलाओं की भारी नोकझोंक हुई क्योंकि व्यापारी अपने साथी की मदद करने पर तुले थे जिसे देखकर महिलाएं आक्रोशित होकर थाने में धरना प्रदर्शन पर अड़ गई महिलाओं का उग्र रूप देख पुलिस ने आरोपी सूदखोर चंदन वर्मा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पल्ला झाड़ लिया तब कहीं जाकर महिलाएं शांत हुई।
लेकिन थाने की परिक्रमा लगाती रही मामला समाधान दिवस में डीएम और ,एसएसपी के सामने भी पहुंचा दबाव के चलते आरोपी व्यापारी नगर से संपत्ति बेच कर फरार हो गया मुकदमे की पैरवी में पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी को ताबड़तोड़ दबिश दी लेकिन हाथ नहीं आया अंत में पुलिस ने उसके साले विलसंडा निवासी को साथ लेकर निशानदेही पर दिल्ली में छापेमारी की तो आरोपी टमाटर बेचता मिला पुलिस उठा लाई इसकी भनक पर महिलाएं को लगी तब रात्रि में ही थाने पहुंची महिला मंडल ने हंगामा करना शुरू कर दिया। पुलिस ने मामले को संभालने के लिए पीड़ित महिलाओं के आधार कार्ड जमा करा लिए और चंदन वर्मा को आज जेल भेजा गया है।
इस दौरान सुनीता देवी, किरन देवी, खिलौना देवी, रेखा देवी, रामबेटी, शांति देवी, ऋषि पाल, चांदनी ,भूरे, नीलम ,मोरपाल, मीरा,डालचंद,संतोष , धर्मवीर बिनोद कुमार, अमरपाल, अजय कुमार ,गुड्डी देवी तमाम महिलाएं शामिल रही।
बरेली से ब्यूरो चीफ आचार्य संजीव कुमार मिश्रा की रिपोर्ट

إرسال تعليق