नवीन थानें खमरिया व शारदानगर में जीडी संचालन का कार्य शुरू
लखीमपुर खीरी - पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद साहा ने दो नवीन थानों खमरिया व शारदानगर में जीडी संचालन के कार्य का शुभारम्भ मंगलवार को किया गया। जिससे दोनों थाना क्षेत्र के ग्राम निवासी अपनी शिकायत को लेकर सम्बन्धित थाना पहुंचेगे तो तत्काल उनकी शिकायत के आधार पर अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा सकेगी। थाना क्षेत्र के संपूर्ण परिसर का एसपी ने निरीक्षण कर सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
रिपोर्ट - नागेंद्र प्रताप शुक्ल

إرسال تعليق