पुलिया एवं होली चौक पर जाने वाले के लिए रास्ते के निर्माण कार्य में पीला ईट का किया जा रहा प्रयोग

 


खबर जनपद बरेली से पुलिया एवं होली चौक पर जाने वाले के लिए रास्ते के निर्माण कार्य में पीला ईट का किया जा रहा प्रयोग

आपको बताते चलें कि नगर पालिका परिषद फरीदपुर द्वारा मोहल्ला परा साईं बाबा रोड पर नाले के पानी की निकासी को लेकर पुलिया का निर्माण कार्य कराया जा रहा है ताकि बस्ती में जलभराव की समस्या का समाधान हो सके जिस ठेकेदार को निर्माण कार्य की जिम्मेदारी दी गई है उस ठेकेदार द्वारा मानक के अनुसार निर्माण सामग्री का प्रयोग नहीं किया जा रहा है।

 पुलिया निर्माण में पीला ईट का प्रयोग किया जा रहा है वही पुलिया निर्माण कार्य के लिए जो गड्ढा खोदा गया है उसमें भी पीला ईट की रोड़ी डाली जा रही है और सरकारी धनराशी का निर्माण कार्य में गोलमाल किया जा रहा है जिसे लेकर मोहल्ले वासियों में गहरा रोष व्याप्त है मोहल्ले वालों का यह भी कहना है कि जल निकासी के उद्देश्य से पुलिया का निर्माण कराया जा रहा है उसका कोई औचित्य ही नहीं है जलभराव की समस्या फिर भी बनी रहेगी।

सरकार का बेवजह पैसा फूका जा रहा है वहीं मोल्ला परा में ही भुता रोड नई बस्ती में पीपल के थान के समीप वर्षों पुरानी होली रखी जाती है वहां पर पुराना तालाब है चारों तरफ बस्ती बस जाने से होली के समय होलिका दहन के वक्त मोहल्ले वालों को आखत डालने जाने में परेशानी होती है जिसे लेकर मोहल्ले वालों ने होलिका स्थल तक जाने के लिए सड़क निर्माण कार्य कराए जाने की मांग की थी।

पालिका द्वारा होलिका दहन स्थल तक जाने के लिए तालाब के दोनों तरफ सड़क का निर्माण कार्य कराया जा रहा है जिसकी नीव में भी पीला ईट का ही प्रयोग किया जा रहा है मोहल्ले वासियों में इस घटिया निर्माण कार्य को लेकर तरह-तरह की चर्चाओ का बाजार गर्म है।

बरेली से ब्यूरो चीफ आचार्य संजीव कुमार मिश्रा की रिपोर्ट

Post a Comment

أحدث أقدم