प्रधान पति व सफाई कर्मी की प्रधानमंत्री आवास के नाम पर रिश्वत लेने की सोशल मीडिया पर वीडियो हुई वायरल



 खबर जनपद बरेली से प्रधान पति व सफाई कर्मी की प्रधानमंत्री आवास के नाम पर रिश्वत लेने की सोशल मीडिया पर वीडियो हुई वायरल

आपको बताते चलें कि बरेली के भुता ब्लाक क्षेत्र के ग्राम भवनपुर न्याम तुल्ला के प्रधान पति नसरुद्दीन व एक सफाई कर्मी प्रधानमंत्री आवास के नाम पर ₹20000 रिश्वत ले रहा जिसकी एक व्यक्ति द्वारा वीडियो बनाई गई और वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल की गई तथा एक व्यक्ति ने यूपी पुलिस व मुख्यमंत्री के ट्विटर पर ट्वीट कर आला अधिकारियों को अवगत कराया है।



 लगातार वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसको लेकर प्रधानो में काफी हड़कंप मचा हुआ है जब इस संबंध में प्रधान पति से फोन पर जानकारी ली तो फोन नहीं उठा यह मामला लगातार चर्चा का विषय बना हुआ है और लोग वही वीडियो वायरल को लेकर तरह-तरह की अटकलें लगा रहे हैं।

 जहां प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री रिश्वत भ्रष्टाचारी को लेकर लगातार लगाम लगाए हुए हैं वही भुता ब्लाक के प्रधान पति व सफाई कर्मी लगातार प्रधानमंत्री आवास के नाम पर  रिश्वत लेते हुए वीडियो वायरल हो रही है जिससे मामला लगातार चर्चा का विषय बना हुआ है अब देखना यह है कि आला अधिकारी इस वीडियो पर क्या कार्यवाही करते हैं।

 बरेली से ब्यूरो चीफ आचार्य संजीव कुमार मिश्रा की रिपोर्ट

Post a Comment

أحدث أقدم