सम्मान निधि के चार वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा किसान मोर्चा जनपद बाँदा ने किसानों का किया सम्मान
बाँदा जनपद के तिंदवारी मंडल अंतर्गत ग्राम गोखरही में भाजपा किसान मोर्चा ने किसान सम्मान निधि योजना के 4 वर्ष पूर्ण होने पर नमो किसान सम्मान समारोह का आयोजन किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष अतुल सिंह की अध्यक्षता में हुआ।
मुख्य अतिथि भाजपा किसान मोर्चा क्षेत्रीय अध्यक्ष बालमुकुंद शुक्ला, विशिष्ट अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष संजय सिंह ने संबोधित करते हुए कहा की मोदी योगी सरकार ने किसानों को कई योजनाएं लागू की है, किसान योजनाओं का लाभ उठाएं, मोटा अनाज एवं गौ आधारित खेती करने के लिए जोर दिया है।
भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष विजय विक्रम सिंह ने किसान सम्मान निधि का लाभ उठा रहे सैकड़ो किसानों को अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। जिला उपाध्यक्ष विवेक सिंह, केके शुक्ला, जिला महामंत्री कमल सिंह,जिला मंत्री सत्येंद्र सिंह, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी आनंद स्वरूप द्विवेदी , मंडल अध्यक्ष देवा त्रिपाठी, पूर्व मंडल अध्यक्ष चंद्रशेखर पटेल समेत सैकड़ो किसान मौजूद रहा। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री रामनरेश मिश्र ने किया है।
रिपोर्ट - अजीत मिश्रा शाहजहांपुर

إرسال تعليق