ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने से स्कूली छात्र की मौत




शाहजहांपुर - थाना रोजा क्षेत्र के ग्राम भावल खेड़ा में पेपर देकर लौट रहे दसवीं कक्षा के छात्रों की ट्रैक्टर ट्राली से चपेट मैं आने से दुर्घटना मौके पर एक मौत हो गई ।

आज भावल खेड़ा क्षेत्र में अनियंत्रण ट्रैक्टर ट्राली से बाइक सवारो के साथ दुर्घटना हो गई। जिसमें दो बाइक से आ रहे दसवीं कक्षा के 4 छात्रों का एक्सीडेंट हो गया। आनन-फानन में गंभीर व्यक्ति को जिला अस्पताल भेजा गया जिला अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने बताया की छात्र की मृत्यु हो चुकी है। सभी विद्यार्थी सरदार पटेल हिंदू इंटर कॉलेज मे पढ़ाई करते थे।        

रिपोर्ट -अजीत मिश्रा शाहजहांपुर


 

Post a Comment

أحدث أقدم