बरेली: अजमेर शरीफ़ गये परिवार का हुआ एक्सीडेंट


खबर जनपद बरेली से अजमेर शरीफ़ गये परिवार का हुआ एक्सीडेंट

आपको बताते चलें कि जनपद बरेली के कस्बा फरीदपुर नगर के मोहल्ला ऊँचा अस्थल वाली पुलिया स्थित मोहम्मद इदरीस(40) अपने परिवार के साथ ख़्वाजा साहब की दरगाह पर हाज़िरी के लिए गए थे।  जिनका रात 12 बजे के आसपास किशनगढ़ के पास एक्सीडेंट हो गया है।

जिसमें उनकी व उनके बेटे की मौत की हो गयीं व  3 अन्य घायल।हादसे की ख़बर मिलते ही ऊँचा मोहल्ला स्थित उनके घर पर शोक की लहर दौड़ गई। अजमेर में दरगाह पर हाजरी लगाकर वापस आते समय राजस्थान के किशनगढ़ में हादसा हो गया जबकि हादसे में पिता पुत्र की मौत हो गई और पत्नी अन्य रिश्तेदार गंभीर रूप से घायल हो गए सभी को निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है।

 थाना क्षेत्र के मोहल्ला ऊंचा निवासी इदरीश हुसैन दुकान चलाते हैं 4 दिन पहले अपने परिवार के साथ अजमेर दरगाह पर गए थे बीती रात अपनी वैगनार कार से वापस आ रहे थे इसी बीच राजस्थान के किशनगढ़ में कार में पीछे से ट्रक ने टक्कर मार दी जिससे अनियंत्रित होकर कार आगे चल रहे ट्रक में घुस गई और इदरीस व उनके बेटे की मौके पर ही मौत हो गई।  जबकि पत्नी और अन्य कार सवार गंभीर रूप से घायल हैं हादसे की सूचना पर परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

 बरेली से ब्यूरो चीफ आचार्य संजीव कुमार मिश्रा की रिपोर्ट

Post a Comment

أحدث أقدم