खबर जनपद बरेली से रात भर जाल में फंसा रहा तेंदुआ,जंगली जानवरों को पकड़ने के लिए लगाया गया था जाल
आपको बताते चलें बहेड़ी के ढाका फार्म के पास एक तेंदुआ का पैर लोहे के जाल में फंस गया ढाका फार्म के मालिक रवि ढाका ने बताया कि मेरा ड्राइवर खेत पर गया था तो उसने वहां नाले के किनारे शेर के होने की सूचना दी बताते हैं कि नाले के किनारे लोग जंगली सूअर और जंगली बिल्ली को पकड़ने के लिए फंदे लगाते हैं।
उसी में एक तेंदुआ फस गया राष्ट्रीय लोक दल के नेता रवि ढाका ने इस बात की जानकारी एसडीएम बहेड़ी को दी एसडीएम अजय उपाध्याय ने बताया कि वन विभाग की टीम और पुलिस मौके पर पहुंची वहीं तेंदुआ जाल में फंसा होने की सूचना पर आसपास के ग्रामीणों की मौके पर भीड़ इकट्ठा हो गए हैं मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने तेंदुए का रेस्क्यू करके जंगलों में ले जाया गया। बताया जा रहा है कि तेंदुआ रात भर जाल में फंसा रहा।
बरेली से ब्यूरो चीफ आचार्य संजीव कुमार मिश्रा की रिपोर्ट

إرسال تعليق