जनपद इटावा के कस्बा निवाड़ी कला में स्वास्थ्य विभाग के छापे में सील की गई झोलाछाप डॉक्टरों की दुकाने
इटावा कस्बा निवाड़ी कलां में स्वास्थ्य विभाग की टीम आने की खबर मिलते ही झोलाछाप हकीम अपनी दुकान बंद कर गायब मिले। वहीं ताबड़तोड़ छापेमारी कर क्षेत्र के आधा दर्जन क्लीनिकों को सीज किया गया। टीम ने आम वाहन का प्रयोग कर झोलाछाप डॉक्टरों के सूचना तंत्र को मात देकर जबरजस्त कार्यवाही की।
डिप्टी सीएमओ यतेंद्र राजपूत ने बताया कि आधा दर्जन क्लीनिकों को सीज किया गया। जिसमें कस्बा अहेरीपुर के तीन झोलाछाप डॉक्टरों सौरभ कुशवाहा, राजकुमार शर्मा ,नितिन कुमार नौधना के आकाश कुमार,लुधियानी के नीतेश कुमार ,हर्राजपुर के रविन्द्र वर्मा का क्लीनिक सीज किया गया है। मौके पर क्लीनिक संचालक कोई भी कागजात नहीं दिखा पाये। वहीं कस्बा निवाड़ी कलां में सभी झोलाछाप क्लीनिक बंद मिले। डिप्टी सीएमओ ने कहा कि आगे नई रणनीति बना छापेमारी की कार्यवाही की जायेगी।
रिपोर्ट संजीव भदौरिया ब्यूरो चीफ इटावा

إرسال تعليق