पीआरडी जवान भूरे सिंह की बदमाशों से मुठभेड़ (फायरिंग) में हुए घायल


खबर जनपद बरेली से पीआरडी जवान भूरे सिंह की बदमाशों से मुठभेड़ (फायरिंग) में हुए घायल

आपको बताते चलें कि बरेली सीबीगंज फतेहगंज पश्चिमी के मोहल्ला ठाकुरद्वारा बसंत विहार कॉलोनी के निवासी पीआरडी जवान भूरे सिंह बदमाशों से मुठभेड़ (फायरिंग) में घायल हो गए। 

 जानकारी के मुताबिक थाना सीबीगंज की चौकी परसाखेड़ा के चौकी इंचार्ज अपनी टीम के साथ गश्त करते हुए जब रोड नम्बर तीन पर पहुंचे तो देखा की कुछ बदमाश ट्रांसफर का तेल चुरा रहे थे, पुलिस को देखते ही बदमाशो ने फायरिंग कर दी, बदमाशो की तरफ से हुई फायरिंग मे एक पीआरडी का जबान भूरे सिंह घायल हो गया,घायल होने के बाद भी जबान भूरे सिंह ने हिम्मत नही हारे और भागते हुए एक बदमाश को दबोच लिया, पुलिस की जवाबी कार्यवाही मे एक बदमाश को गोली लगी, दोनो घायलों को जिला अस्पताल मे भर्ती कराया गया है। 

मौके से बाकी बदमाश भागने मे सफल रहे। घटना रात लगभग दो बजे रोड नम्बर तीन की है, पुलिस के मुताबिक रात मे चौकी इंचार्ज परसाखेडा जितेन्द्र कुमार, चीता पर तैनात सिपाही कपिल,अंकित व पीआरडी जबान भूरे सिंह मीरगंज कम्पनी के साथ गश्त कर रहे थे, इसी दौरान रोड नम्बर तीन पर स्थित एक साबुन फैक्ट्री के पास लगे ट्रांसफर से कुछ बदमाश तेल चुराकर कैन मे भर रहे है, तो पुलिस ने उन्हे ललकारा तो बदमाशो ने पुलिस पर सीधे फायरिंग कर दी। 

 गोली लगने से  फतेहगंज पश्चिमी मोहल्ला ठाकुरद्वारा बसंत विहार कॉलोनी निवासी  पीआरडी जबान भूरे सिंह घायल हो गए, और जबाबी कारवाई मे पुलिस ने भी फायरिंग की जिसमे थाना बिशारतगंज का रहने वाले बदमाश रमेश के पैर मे गोली लगी जबकि मौके से पकडा गया हिस्ट्रीशीटर बदमाश राम लाल वभिया कैन्ट का रहने बाला है।मामले की सूचना मिलते ही सीओ 2 आशीष प्रताप सिंह, इंस्पेक्टर सीबीगंज अशोक कुमार कंबोज फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए रात मे ही मौके पर फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया पुलिस पूरे मामले मे लिखा पढ़ी की तैयारी कर रही है। 

बरेली से ब्यूरो चीफ आचार्य संजीव कुमार मिश्रा की रिपोर्ट


 

Post a Comment

أحدث أقدم