बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की हुई बैठक


खबर जनपद बरेली से बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की हुई बैठक 

आपको बताते चलें कि बरेली के कस्बा फरीदपुर की ब्लाक प्रमुख सोनम ग्वाल की अध्यक्षता में ब्लॉक परिसर मे आज 25.02.2023 को बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की बैठक आयोजित किया गया।  

जिसमें श्री राम शंकर सिंह सहायक विकास अधिकारी,श्री विकास कुमार खंड शिक्षा अधिकारी फरीदपुर,श्री अनुपम कुमार बीसीपीएम सीएससी फरीदपुर, डॉक्टर अतुल शर्मा चिकित्सा अधिकारी फरीदपुर, श्रीमती शांति वर्मा बाल विकास परियोजना अधिकारी, श्री उस्मान खान बीएमसी एवं श्रीमती सुमन गंगवार सामाजिक कार्यकर्ता जिला बाल संरक्षण इकाई आदि बैठक मे उपस्थित रहे। बैठक में सर्वप्रथम मिशन वात्सल्य (पूर्व नाम बाल संरक्षण योजना) के विषय में संक्षिप्त जानकारी दी गयी। तत्पश्चात योजना के अन्तर्गत निशक्त,गरीब,अनाथ, परित्यक्त एवं देख-रेख व संरक्षण की आवश्यकता वाले बच्चों हेतु प्रवर्तकता कार्यक्रम के विषय में विस्तृत जानकारी दी। 




इसके अतिरिक्त मुख्यतः मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (कोविड/सामान्य), मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी, अनाथ,परित्यक्त बालकों की देख-रेख एवं पालन पोषण/संरक्षण हेतु पोषक माता-पिता (फोस्टर केयर) के चयन के विषय में जानकारी दी गयी। दत्तक ग्रहण की पात्रता एवं शर्तों व आवेदन की प्रक्रिया (cara.nic.in) के सम्बन्ध में बताया गया। 

0 वर्ष से 18 वर्ष तक के अनाथ,परित्यक्त, लाबारिश बालकों की देख-रेख एवं संरक्षण हेतु बाल कल्याण समिति, विधि का उल्लंघन करने वाले बालकों हेतु किशोर न्याय बोर्ड के संचालन के सम्बन्ध में जानकारी दी गयी। इसके अतिरिक्त बैठक में उपस्थित सभी प्रतिनिधियों से वार्ता करके बाल विवाह को रोकने के साथ ही ब्लॉक में बढते बाल श्रम, बाल अपराध, मिसिंग चाइल्ड आदि पर चर्चा की गई एवं 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन, 112 आपात सेवायें, 181 महिला हेल्पलाइन, 1090 वीमेन पावर लाइन के सम्बन्ध में जानकारी दी गयी। 

बरेली से ब्यूरो चीफ आचार्य संजीव कुमार मिश्रा की रिपोर्ट


 

Post a Comment

أحدث أقدم