खबर जनपद बरेली से राजकीय महाविद्यालय की सेवा योजना इकाई के सप्त दिवसीय शिविर के पांचवें एवं छठे दिवस में शिक्षा स्वास्थ्य साक्षरता एवं स्वच्छता के विषय पर ग्रामीणों को किया जागरूक
आपको बताते चलें कि बरेली के फरीदपुर रेशम बाग स्थित राजकीय महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के सप्त दिवसीय विशेष शिविर के पांचवें एवं छठे दिवस अभिगृहीत ग्राम बकानिया नई बस्ती में छात्र-छात्राओं द्वारा घर-घर जाकर सभी को शिक्षा स्वास्थ्य साक्षरता एवं नशा मुक्ति हेतु समझाया और जागरूक किया स्वयंसेवी छात्र छात्राओं ने कार्यक्रम अधिकारी डॉ वेद प्रकाश के नेतृत्व में गांव में बेटियों को पढ़ाने एवं लैंगिक भेदभाव दूर करने के उद्देश्य से रैली भी निकाली शिविर के अपराहन कालीन में एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें सीएचसी की श्रीमती रुचि जयसवाल ने युवावस्था में स्वास्थ्य समस्या एवं समाधान विषय पर विद्यार्थियों को रोग एवं उनके बचाव के उपायों पर चर्चा की उन्हें यौन रोग एवं उसकी गंभीरता को विस्तार से समझाया।
सीएचसी के ही सुधीर कुमार ने छात्र-छात्राओं को टीवी बीमारी के कारणों एवं उनके उपचार पर विस्तार से जानकारी दी। सेवा योजना इकाई के छठे दिवस स्वयंसेवी छात्र छात्राओं ने कार्यक्रम अधिकारी के नेतृत्व में अभिगृहीत ग्राम नई बस्ती बकैनिया की गलियों में जाकर झाड़ू लगाकर उन्हें साफ सुथरा किया और ग्रामीणों को स्वच्छता हेतु जागरूक किया घर एवं बाहर गलियों को प्रतिदिन स्वच्छ करने हेतु ग्रामीण वासियों को प्रेरित भी किया पर्यावरण एवं स्वच्छता के नारे लगाते हुए छात्र-छात्राओं ने गांव का भ्रमण भी किया।
अपराहन कालीन प्राचार्य प्रोफेसर इकबाल हबीब की अध्यक्षता में एक वैचारिक गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें मानवाधिकार एवं लोकतंत्र विषय पर विचार व्यक्त किए गए कार्यक्रम के मुख्य वक्ता डॉ दिलीप कुमार चौरसिया ने मानवाधिकार एवं लोकतांत्रिक विषय पर लोगों को जानकारी दी उन्होंने कहा संविधान प्रत्येक नागरिक को समानता स्वतंत्रता न्याय एवं उन्नति के समान अवसर पाने का अधिकार देता है लोकतंत्र में प्रत्येक नागरिक को शिक्षा स्वास्थ्य रोजगार पाने का अधिकार रखता है इस अवसर पर महाविद्यालय की छात्रा अर्पणा कौशिकी, सृष्टि रानी, प्रियंका, खुशबू ,साक्षी एवं छात्र करण ,अवनीश ,सुधांशु एवं आलम ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये।
बरेली से ब्यूरो चीफ आचार्य संजीव कुमार मिश्रा की रिपोर्ट


إرسال تعليق