बरेली: विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने भू माफिया घोषित करने को दिया एसडीएम को ज्ञापन


खबर जनपद बरेली से विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने भू माफिया घोषित करने को दिया एसडीएम को ज्ञापन

 आपको बताते चलें कि फरीदपुर विश्व हिंदू परिषद के नगर अध्यक्ष सोमपाल राठौर के नेतृत्व में परिषद के कार्यकर्ताओं ने सरकारी तालाबों भूमियों तथा लोगों की निजी भूमि पर दबंगई के बल पर कब्जा करने वाले नरेश पाल गुप्ता को भूमाफिया घोषित कर संपत्ति कुर्क करने की कार्यवाही किए जाने को लेकर मंगलवार को उपजिलाधिकारी को एक ज्ञापन दिया है। 

उप जिलाधिकारी को दिए ज्ञापन में बताया है कि नरेश पाल गुप्ता पूरे फरीदपुर में अपने ग्रुप के सदस्यों के साथ मिलकर आतंक मचा रखा है वह गरीबों की भूमि सरकारी तालाबों पर अपनी दबंगई के बल पर कब्जा करके बेच देता है जिस पर दर्जनों मुकदमे भी दर्ज हैं जिसे फरीदपुर पुलिस द्वारा गैंगस्टर एक्ट के तहत भी कार्यवाही की जा चुकी है इसके बावजूद भी वह लगातार सरकारी भूमियों तालाबों एवं निजी संपत्तियों पर कब्जा करना नही छोड़ता काम करना अभी भी जारी कर रखा है।

 ऐसी स्थिति में उक्त के खिलाफ भू माफिया घोषित करने तथा उसकी संपत्ति को कुर्क करने की कार्रवाई किए जाने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में विश्व हिंदू परिषद के नगर अध्यक्ष सोमपाल राठौर,कपिल शर्मा,गुरुदेव पाठक,लखन वर्मा, प्रमोद बलधारी,अंकित राजपू, विनोद प्रजापति,श्याम बिहारी राठौर,मनीष राठौर,रामपाल माथुर,सुमेर लाल,नरेश बाबू,आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे। 

बरेली से ब्यूरो चीफ आचार्य संजीव कुमार मिश्रा की रिपोर्ट

Post a Comment

أحدث أقدم