होली से पहले महंगा हुआ LPG गैस सिलेंडर, जानिए कितने बढ़े दाम


 

होली से पहले महंगा हुआ LPG गैस सिलेंडर, जानिए कितने बढ़े दाम

आम आदमी पर आज एक बार फिर से महंगाई की मार बढ़ गई है। अगले हफ्ते होली के त्योहार से पहले एलपीजी सिलेंडर के दाम में बढ़ोत्तरी कर दी गई है। सूत्रों की मानें तो दिल्ली में घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम में बढ़ोत्तरी की गई है। 14.2 किलोग्राम के घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम में 50 रुपए की बढ़ोत्तरी की गई है। 


जिसके बाद सिलेंडर के दाम 1103 रुपए हो गए हैं। वहीं कॉमर्शिलय एलपीजी सिलेंडर के दाम की बात करें तो इसमे 350.50 रुपए की बढ़ोत्तरी की गई है। इस बढ़ोत्तरी के बाद दिल्ली में 19 किलोग्राम के कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम दिल्ली में 2119.50 रुपए हो गए हैं। नई कीमतें 1 मार्च से लागू हो गई हैं।

Post a Comment

أحدث أقدم